झंडूता: बरड गांव में शराब के ठेके के विरोध में ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन
झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुन्हाणी के अंतर्गत आने वाले बरड गांव में शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भारी संख्या में एकत्रित होकर ग्रामीणों ने ठेके के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासन से इसे तत्काल बंद करवाने की मांग की।