झंडूता: ताँमड़ी में एक व्यक्ति से 12 बोतल देशी शराब की हुई बरामदगी
पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले गांव ताँमड़ी के तरफ थाना से शाम के समय आज एक टीम गस्त करती हुई गई थी। जब टीम वहां पहुंची तो सामने से एक व्यक्ति बोरा लेकर आ रहा था। जिसकी शक के आधार पर जब बोरे की तलाशी ली गई, तो उसमें 12 बोतल देशी शराब बरामद हुई हैं। थाना तलाई में संदर्भ में मामला दर्ज किया गया है।