भोरे: मथौली गांव में पुआल ला रही महिला से अभद्रता, गाली-गलौज व मारपीट का आरोप, मामला दर्ज, जांच शुरू
भोरे थाना क्षेत्र के मथौली गांव में खेत से पावल लेकर घर लौट रही एक महिला के साथ अभद्रता गाली गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता रूबी देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बुधवार की दोपहर 2:00 बजे जानकारी के अनुसार पिड़ीता ने आरोप लगाया है कि अपने खेत से पुआल लेकर घर लौट रही थी। तभी गांव के ही उमाशंकर वैद्य ने रास्ते में रोक लिया।