👉#सहयोग संस्था ने बशुलिया में रोपे पौधे, गौशाला में चलाया स्वच्छता अभियान
--#5100 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा होने के करीब, ग्रामीणों ने किया संस्था का स्वागत
शाहजहांपुर। जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत बशुलिया स्थित जनता कन्या इंटर कॉलेज में पौधारोपण किया। इसके बाद ग्राम की गौशाला में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। ग्राम निवासी एवं संस्था के कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया और उनके लिए चोखा-बाटी का भोज कराया।
संस्था की पौधारोपण प्रभारी संगीता गुप्ता और डायरेक्टर रजनी गुप्ता ने बताया कि संस्था ने इस वर्ष 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जो अब पूरा होने के करीब है।कार्यक्रम में संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान, शाहनवाज खान एडवोकेट, रजनी गुप्ता, शालू यादव, महेंद्र दुबे, जिला प्रभारी विकास सक्सेना, विधिक सलाहकार सफीकुद्दीन अंसारी, शिवम वर्मा, तिलहर अध्यक्ष अंकुश गुप्ता, जलालाबाद अध्यक्ष ममता यादव, सुमन गुप्ता, संगीता गुप्ता, रामजी गुप्ता, कृष्णा, सुधीर, तिऊलक ग्राम पंचायत के प्रधान विनोद वर्मा, बशुलिया प्रधान वीरपाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कालिका प्रसाद समेत कई ग्रामवासी मौजूद रहे।
सहयोग संस्था शाहजहाँपुर