नाली निर्माण गुणवत्ता को लेकर हंगामा, बिजलीपुरा वार्डवासियों ने जताई नाराजगी
शाहजहांपुर,नगर निगम के वार्ड संख्या 38 बिजलीपुरा में चल रहे नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने स नाराजगी देखने को मिली। आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है,विरोध में लोगों ने मौके पर आपत्ति दर्ज कराई। स्थानीय लोगों के अनुसार, वार्ड पार्षद चारू गुप्ता हैं, जबकि कार्यों की देखरेख उनके पति दिलीप गुप्ता करते हैं। वार्डवासियों का आरोप है कि जब उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही मोरंग और अन्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए तो उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें अनदेखा किया गया। क्षेत्रवासियों का यह भी आरोप है कि मौके पर पहुंचे पार्षद पति दिलीप गुप्ता ने विरोध कर रहे लोगों से कहा कि निर्माण कार्य इसी सामग्री से होगा और जो करना हो कर लें। कुछ महिलाओं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar Nagar Nigam Shahjahanpur
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Sep 21, 2026