आबू रोड: आबूरोंड मावल दरगाह के सामने नेशनल हाईवे-27 पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, सड़क हादसे में दो युवक गंभीर घायल
आबूरोड के रीको थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर स्थित मावल दरगाह के सामने शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच