डिंडौरी: मां नर्मदा पुल घाट पर सीढ़ियों के बीच लोहे का स्ट्रक्चर खड़ा करने पर शनि सेवा समिति ने जताया विरोध
डिंडौरी में मां नर्मदा पुल घाट स्थित मां नर्मदा तट पहुंचने कि सीढियों के बीचो-बीच समाज विशेष व्यक्तियों के द्वारा लोहे का स्ट्रक्चर खड़ा किया गया जिसके चलते शनि सेवा समिति के सदस्यों ने विरोध जताया। दरअसल शनि सेवा समिति के सदस्यो ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यदि स्ट्रक्चर को नहीं हटाया गया तो जिला प्रशासन से शिकायत करेगें ।