प्रतापगढ़: भोपाल पुर गांव में तेज आंधी और बारिश के कारण छप्पर गिरने से महिला घायल, चल रहा इलाज
प्रतापगढ़ जनपद के भोपाल पुर गांव में शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे तेज आंधी और बारिश के दौरान एक छप्परनुमा ढांचा अचानक भरभराकर गिर गया। उस समय उसके नीचे बैठी सोमवारी देवी (60) मलबे में दब गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।आनन-फानन में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।