धौलछीना: शारीरिक व मानसिक रुप से अस्वस्थ नाबालिग बालिका से दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट का आरोपी धौलछीना से गिरफ्तार
थाना क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा अपनी शारीरिक व मानसिक रुप से अस्वस्थ नाबालिग पुत्री के एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने के संबंध में तहरीर दी। एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने थानाध्यक्ष धौलछीना को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया।थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम द्वारा आरोपी को धौलछीना से गिरफ्तार कर लिया है।