सड़क हादसे में घायल हुए एक वृद्ध 4की मौत हो गई है। वृद्ध का नाम सोनी केवट निवासी मोहनगढ़ थाने के पास बताया गया है। परिजन ने बताया कि वृद्ध घर के पास सड़क पार कर रहा था इसी दौरान एक वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया । वृद्ध को जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।