मथुरा: डेयरी पर छापे के दौरान सामने आया मिलावट का गंभीर मामला, अखाद्य पदार्थों से तैयार हो रहा था नकली दूध।
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारी मात्रा में दूध बहता हुआ दिखाई दे रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, इस डेयरी में दूध की मात्रा बढ़ाने और उसे कृत्रिम रूप से गाढ़ा करने के लिए कई स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक रसायनों और अखाद्य पदार्थों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा था।मिलावटखोरों द्वारा अपनाई जा रही यह अवैध प्रक्रिया जनस्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बनी हुई है।
प्रशासन द्वारा जब्त किए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला (लैब) भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह साफ हो पाएगा कि इस जानलेवा सिंडिकेट में कौन-कौन से तत्व शामिल थे और यह अवैध धंधा कितने समय से संचालित हो रहा था। फिलहाल विभाग संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने में जुटा है।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #viralvideoreelsfb #Mathura #Foodsafety