सादाबाद: वीरनगर में पारिवारिक विवाद में महिला को पीटा, पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज
वीर नगर निवासी महिला राधा देवी के द्वारा सहपऊ थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया उसके पति के एक महिला से संबंध है जब उसने इस बात का विरोध किया तो परिवार में विवाद बढ़ गया। जिसके चलते जेठ जेठानी और उनकी बहन के द्वारा उसके साथ गंभीर रूप से मारपीट कर दी गई है। वहीं पुलिस के द्वारा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।