शामली: डीएम शामली ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए दिए सख्त निर्देश, कलेक्ट्रेट पर हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
Shamli, Shamli | Aug 23, 2026 डीएम आलोक यादव के अध्यक्षता में शामली कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा डीएम को विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यक्रमों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सख्त निर्देश दिए।