गुना: सुआटोर गांव में खेत पर बनी टपरिया में मिली राजस्थान की अवैध शराब, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया
Guna, Guna | May 23, 2026 गुना के सिरसी थाना पुलिस ने खेत पर बनी टपरिया से राजस्थान की अवैध शराब बड़ी मात्रा में जप्त की है। 23 मई को दर्ज मामले में पुलिस ने बताया, गस्त के दौरान देव सिंह बारेला उम्र 75 साल के खेत पर बनी टपरिया में राजस्थान की हिल टॉप ऑरेंज शराब के कुल 96 क्वार्टर 17 लीटर 280 ML बरामद की, जिसकी कीमत ₹9600 बताई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।