सलूम्बर: सलूंबर में विकास रथों की रवानगी, गांव-ढाणी तक पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी
सलूंबर, 13 दिसंबर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित “बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान” जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा ने कलेक्ट्रेट परिसर से विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ गांव-गांव व ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे और आमजन से सुझाव भी एकत्र करेंगे।