सलूम्बर: घोड़ासर दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, सगा जमाई निकला कातिल
सलूम्बर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार यादव के निर्देशन में सेमारी थाना क्षेत्र के घोड़ासर गांव में हुए दोहरे निर्मम हत्याकांड व लूट का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1- गंगाराम मीणा (सगा जमाई) 2- बबलू मीणा (सहयोगी) को डिटेन कर पूछताछ की, जहां दोनों ने वारदात स्वीकार कर ली।