सलूम्बर: सलूंबर में फ़्लैगशिप योजनाओं की विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित
जिला कलेक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र व राज्य सरकार की फ़्लैगशिप योजनाओं की विभागवार साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट व आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। कलेक्टर मीना ने कहा कि फ़्लैगशिप योजनाएँ सरकार की प्राथमिकता हैं.