सलूम्बर: सलूम्बर में राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, हेलमेट और सीट बेल्ट के लिए किया जागरूक
सलूंबर, 11 दिसंबर। प्रदेश में 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान गुरुवार से शुरू हुआ। सलूंबर जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा कार्यालय की टीम ने बस स्टैंड, आशीर्वाद गार्डन और आरटीओ कार्यालय के बाहर वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के लिए चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया।