सलूम्बर: सलूंबर में डबल मर्डर के बाद दूसरे दिन भी तनाव, परिजनों ने कहा- गिरफ्तारी व मुआवजा मिलने तक नहीं उठाएंगे शव
सेमारी थाना क्षेत्र के गुड़ासर गांव में महिला और बच्चे की हत्या के बाद दूसरे दिन भी माहौल तनावपूर्ण रहा। परिजन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़े हैं। 4 थानों की पुलिस मौके पर तैनात है। शुक्रवार रात आरोपी ने घर में घुसकर गौरी (65) और नाती सुरेन्द्र (5) की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और गौरी के पैर काटकर कड़े भी ले गया।