लिधौरा: दिगौड़ा तालाब के पास 108 एंबुलेंस रोकी: चालक और युवक के बीच विवाद का वीडियो वायरल
दिगौड़ा तालाब के पास रात के समय 108 जननी एंबुलेंस के आगे एक कार खड़ी कर रास्ता रोके जाने और विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस चालक रोहित अहिरवार और रब्बू घोष (ग्राम बछोड़ा) के बीच कहासुनी हुई, जिसमें कुछ अन्य लोग भी शामिल दिख रहे हैं। वीडियो में गाली-गलौज और मोबाइल छीने जाने की बात सामने आ रही है।