#desertstormnews #jaisalmernews #newsofjaisalmer #desertstorm चांधन के पास दो गुटों में खूनी विवाद, चाकूबाजी में तीन घायल
जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश में हुआ जानलेवा हमला
जैसलमेर के चांधन के पास सांवला गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी शुरू हो गई। वारदात में तीन युवकों के चाकू लगने से वे घायल हो गए।
घटना में पदम सिंह पुत्र सूरत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जोधपुर रेफर किया गया है।
वहीं देरावर सिंह पुत्र प्रताप सिंह और नरपत सिंह पुत्र भीम सिंह भी चाकू लगने से घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।