नई टिहरी में कनस्तर बजाकर जोरदार विरोध, कांग्रेस नेताओं समेत कई गिरफ्तार
नई टिहरी। जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज में राज्य सरकार के कार्यक्रम के दौरान नवदुर्गा मंदिर के पास प्रदर्शनकारियों ने कनस्तर बजाकर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के दौरे का विरोध किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नई टिहरी में लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की मांग उठाई जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज टिहरी की जनता की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बेहद जरूरी है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश राणा, पूर्व राज्य मंत्री सैयद मुशर्रफ अली, देवेंद्र नोडीयाल, नवीन सेमवाल, इमरान खान समेत कई नेता�