बागेश्वर के गरुड़ में घर में घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर! 🐆
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गरुड़ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देर रात करीब 2 बजे एक तेंदुआ आबादी के बीच घुसकर पूर्व ग्राम प्रधान हेमा पंत के घर में जा पहुंचा। घटना देओरड़ा गांव की है, जो कौसानी-गरुड़ मुख्य मार्ग पर स्थित है। घर में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत फैल गई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।