चौमूं: चोंमू में 48 लाख रुपए की लागत के नाला निर्माण में धांधली का आरोप, घटिया सामग्री पर स्थानीय व्यापारी ने जांच की मांग की
Chomu, Jaipur | Apr 7, 2026 चौमूं शहर में 48 लाख रुपए की लागत से बन रहे नाले के निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने निर्माण की धीमी गति और गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। चौमूं बस स्टैंड से सामोद रोड तक बनाए जा रहे इस नाले के निर्माण में ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है।