बालाघाट: ग्राम पंचायत जाम में भ्रष्टाचार के आरोप, जनसुनवाई में जांच की मांग
जनपद पंचायत लालबर्रा की जनसुनवाई में 30 जून मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम पंचायत जाम के ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) व कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पंचायत में हुए कथित भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मनरेगा के तहत जामटोला, मोक्षधाम, क्रिकेट ग्राउंड तथा नामदेव शाकूरे के खेत के सामने किए