कोईलवर: सोनघट्टा के बधार से देसी शराब बरामद, कारोबारी की पहचान; गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तेज की छापेमारी
कोईलवर प्रखंड अंतर्गत गिधा थाना क्षेत्र के सोनघट्टा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब बरामद किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बुधवार दोपहर करीब 1:00 जानकारी देते हुए बताया कि सोनघट्टा गांव के बधार में भूसा के टाल के अंदर प्लास्टिक के बोरी में छुपा कर रखी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब को जब्त किया