हरिद्वार: अवैध खनन को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने सख्ती दिखाई, सभी ई-रवन्ना पोर्टल के निलंबन के आदेश दिए
जिलेभर में अवैध खनन की मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने अवैध खनन और खनिज सामग्री के अवैध भंडारण की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सभी ई रवन्ना पोर्टल को अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया है। बुधवार 5:00 बजे पत्रकारों से बात करते हुए डीएम ने कहा कि अवैध खनन पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।