कांके: कांके थाना क्षेत्र में स्पेशल ब्रांच के दरोगा की हत्या मामले में पांच अपराधी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Nov 11, 2024 कांके थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड के पास सोमवार दोपहर करीब दो बजे स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या मामले में पांच अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में मनोहर कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, संजय सिंह, गौतम यादव, सुग्रीव सिंह और अभिषेक महतो शामिल है। गिरफ्तार सभी अपराधी डीजल चोरी करने वाले गिरोह से संबंध रखते हैं।