बिसवां: बिसवां रेलवे स्टेशन परिसर में अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Biswan, Sitapur | Aug 10, 2024 बिसवां रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर स्टेशन की कैंटीन के पास मौजूद लोगों ने लगभग 35 वर्षीय एक युवक शव देख कर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस की टीम द्वारा जांच पड़ताल की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त के लिए उसका फोटो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।