बिसवां: भिठौली गांव के बस स्कूल से लौट रहा बालक तेज रफ़्तार बाइक की टक्कर से हुआ घायल
Biswan, Sitapur | Aug 10, 2024 भिठौली गांव निवासी श्रवण शुक्ला का 12 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कनकारी गांव में स्थित स्कूल से वापस घर लौट बालक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी और बाइक चालक बाइक समेत मौके से फरार हो गया। घायल बालक को रेउसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। परिजनों ने बताया की बालक स्कूल से पढ़ाई कर पैदल वापस घर लौट रहा था।