भंडरा: भंडरा बलुआ टोली में नदी में डूबने से अधेड़ की मौत,तलाश के दौरान सिंचाई के लिए खोदे गए डोभा से बरामद हुआ शव।
भंडरा थाना क्षेत्र के भौंरो पंचायत अंतर्गत बलुआ टोली स्थित नदी में डूबने से शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भौंरो बलुआ टोली निवासी स्वर्गीय जुरा उरांव के पुत्र रवि उरांव (55 वर्ष) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि उरांव शनिवार "अपराह्न लगभग 3 बजे घर से नदी में स्नान करने के लिए निकले थे।