शामली: शामली के जमालपुर गांव में लोगों ने बाइक चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल
Shamli, Shamli | Nov 11, 2026 बुधवार को शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव जमालपुर की बताई जा रही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें गांव के लोग एक व्यक्ति पर बाइक चोरी के आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीण आरोपी को घेर कर खड़े दिखाई दे रहे हैं और पकड़े गए व्यक्ति की पहचान वेदखेड़ी गांव निवासी व्यक्ति के रूप में बताई जा रही है, हालांकि अभी आरोपों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नही हुई है।