सवायजपुर: हरपालपुर क्षेत्र में तालाब में डूबने से किशोर की हुई मौत, पुलिस ने पीएम को भेजा शव
हरपालपुर थाना क्षेत्र के बहेलियन पुरवा गांव निवासी एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई, ग्रामीणों ने किसी तरह किशोर के शव को खोज कर तालाब से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।