शाहपुरा: सरकारी अस्पताल परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, गाजर घास व कचरा हटाया गया
शाहपुरा। पालिका अध्यक्ष रिंकल गुप्ता के निर्देशानुसार नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत सरकारी अस्पताल परिसर के बाहरी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अस्पताल परिसर और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर फैली गंदगी, कचरा एवं जंगली वनस्पतियों को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया।