गंगरार: चित्तौड़गढ़ में 25 ग्राम एमडीएमए के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक की गई जब्त
चित्तौड़गढ़ की साडास थाना पुलिस व डीएसटी ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत संयुक्त कार्रवाई में 25 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी आजाद पटेल के नेतृत्व में सालरिया गांव के बाहर बस्सी-साडास मार्ग पर नाकाबंदी कर बाइक सवार लक्की उर्फ लोकेंद्र सिंह को उसके साथी के साथ पकड़ा गया।