बालूमाथ: जनसुनवाई कार्यक्रम रद्द करने की मांग को लेकर एनएच 22 पर सात घंटे जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धाधू कोल परियोजना खोलने को लेकर एनटीपीसी द्वारा 1 जून को होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम को रद्द करने की मांग को लेकर सोमवार को बालूमाथ चंदवा मार्ग पर गेरेंजा ग्राम के समीप एन एच 22 सड़क मार्ग को प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने जाम कर दिया। जाम सुबह 9 से प्रारंभ होकर संध्या 4 बजे तक रही जिस कारण वाहनों की दोनों ओर लंबी कतार लग गई