थरथरी: प्राथमिक विद्यालय जीवनपुर में अटेंडेंस के दौरान बिगड़ी तबीयत, चिकित्सक ने किया मृत घोषित
चंडी। हरनौत प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जीवनपुर में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे बच्चों की उपस्थिति लेने के दौरान शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। मृतक चंडी थाना क्षेत्र के गौरी निवासी 49 वर्षीय किशोर कुमार है। प्रधानाध्यापिका प्रियंका कुमारी ने बताया कि शिक्षक छात्रों की अटेंडेंस बना रहे थे। इसी दौरान उन्हें घबराहट हो