देवरिया: सलहपुर गांव में पुलिस पर महिलाओं से छेड़खानी, मारपीट और मोबाइल छीनने के गंभीर आरोप
देवरिया। भटनी थाना क्षेत्र के सलहपुर गांव में पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़खानी करने, विरोध करने पर परिवार के अभिभावक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
आरोप है कि घटना के दौरान संतोष यादव और सुधीर यादव मौके पर मौजूद थे। वहीं, घटना का वीडियो बनाने का प्रयास करने पर पुलिसकर्मियों द्वारा मोबाइल छीनने और मौके से चले जाने का भी आरोप लगाया गया है। वायरल वीडियो जांच का विषय है। Purvanchal Vibe इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता
Deoria, Deoria | Oct 18, 2026