डीएम-एसपी ने बच्चों के साथ किया मध्याह्न भोजन, परखी गुणवत्ता
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने शनिवार को कंपोजिट विद्यालय रुद्रपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया और उसकी गुणवत्ता परखी। उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन, साफ-सफाई और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित लोगों को भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएफओ, उपजिलाधिकारी रुद्रपुर राजकुमार गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#deoria DM Deoria #DeoriaPolice
Deoria, Deoria | Oct 17, 2026