भीलवाड़ा: 4 करोड़ रुपये के गबन मामले में व्यापारी ने आरोप लगाया, पुलिस जांच में ढिलाई और 7 कर्मचारियों पर आरोप
भीलवाड़ा। एक बड़े आर्थिक घोटाले का मामला सामने आया है, जहां प्रतिष्ठित फर्म मान्यवर सिल्क मिल्स और फैशन क्यू टेक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर मुकेश जागेटिया ने सोमवार को शास्त्री नगर स्थित नाचो भीलवाड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता में 4 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए।