जमुई: उत्पाद पुलिस ने शराब अधिनियम मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार, तबीयत बिगड़ने पर लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Dec 9, 2024 उत्पाद पुलिस ने रविवार की देर रात शराब अधिनियम मामले में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया था। वही अभियुक्त की तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार की शाम 6 बजे के करीब इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवीन कुमार वासुदेव छपरा जिला मुजफ्फरपुर ,सुरेश राय मुजफ्फरपुर जिला, नंदलाल प्रसाद झारखंड के बोकारो के रूप में की गई है।