जहानाबाद: जदयू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रेश्वर चंद्रवंशी का बयान: निशांत कुमार दबाव में राजनीति में आए
जहानाबाद पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री Nitish Kumar कभी अपने बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने के पक्ष में नहीं थे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लगातार आग्रह के बाद ही निशांत ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। उन्होंने विपक्ष पर परिवारवाद को लेकर अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाया।