बिंदकी: दुर्गागंज गांव में ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के दुर्गागंज गांव में कानपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित दुर्गागंज में शनिवार की देर शाम करीब 7:30 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय गोविंद कुमार निवासी गोधरौली थाना औंग जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए गोपालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।