बड़ौत: बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में मारी टक्कर, बहन की कुचलकर दर्दनाक मौत, भाई घायल
Baraut, Bagpat | May 11, 2025 बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर छपरौली चुंगी के पास बाइक सवार भाई व बहन को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में खेकड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर मसूरी निवासी एकता की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। भीड़ ने चालक की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। हसनपुर मसूरी निवासी एकता अपने भाई के साथ रविवार को बाइक पर ककड़ीपुर गांव जा रहा थी।