बड़ौत: छपरौली पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, भतीजा गंभीर रूप से घायल
Baraut, Bagpat | May 11, 2025 छपरौली क्षेत्र में रविवार देर शाम टांडा छपरौली मार्ग पर छपरौली पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही गाड़ी की लाइट को देखकर ब्रेक लगाते समय बाइक फिसल गई। जिसमें पीछे बैठे कुर्डी गांव निवासी 32 वर्षीय सद्दाम की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे मृतक का भतीजा कैफ गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सद्दाम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।