मां रेवा दुर्गा उत्सव समिति कामथ वार्ड से निकला विशाल विसर्जन चल समारोह
गोटेगांव। मां रेवा दुर्गा उत्सव समिति, कामथ वार्ड गोटेगांव द्वारा मां दुर्गा की विदाई के अवसर पर विशाल चल समारोह धूमधाम एवं भक्तिमय माहौल में निकाला गया। चल समारोह में श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय वातावरण के बीच मां दुर्गा को विसर्जन के लिए ले जाया गया। श्रद्धालुओं ने मां जगदंबा से सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए अगले वर्ष फिर से पधारने की प्रार्थना की।
🙏🚩 जय माता दी! जय मां रेवा! 🌺