गुन्नौर: तहसील गुन्नौर परिसर में लेखपालों ने एंटी करप्शन टीम पर जबरन ट्रैप करने के आरोप लगाते हुए किया धरना प्रदर्शन
एंटी करप्शन टीम पर लेखपालों को जबरन ट्रैप कर फसाए जाने के आरोप लगाते हुए तहसील गुन्नौर परिसर में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों ने शनिवार को समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। लेखपालों ने ज्ञापन भेज कर एंटी करप्शन की टीम की कार्यवाही को फर्जी बताया। तहसील गुन्नौर परिसर में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया।