आज माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) के अंतर्गत वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल सहित अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस नई व्यवस्था के लागू होने से राजस्व न्यायालयों में सुनवाई की प्रक्रिया अधिक सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध होगी। पक्षकारों को सुनवाई के लिए बार-बार कार्यालयों एवं न्यायालयों का चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी। इससे समय एवं धन की बचत होगी तथा दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सुनवाई में शामिल होने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी, न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा राजस्व प्रशासन की कार्यक्षमता और जवाबदेही मजबूत होगी। यह पहल राजस्व सेवाओं को डिजिटल एवं नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
*"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 23, 2026