लालगंज: कोडीन कफ सिरप के मामले में नरवे निवासी आरोपी विकास सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ₹50.9 लाख की अवैध संपत्ति की गई ज़ब्त
आजमगढ़ जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है । कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े आरोपी की करीब ₹50.9 लाख की संपत्ति जब्त कर ली है । यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के पर्यवेक्षण में की गई जिससे हड़कंप की स्थिति मची रही ।