खींवसर: खींवसर के अटल भवन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के जन्म दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
नागौर जिले के खींवसर के अटल भवन में आज बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के जन्म दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा ने अटल भवन पहुंचकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं वहां आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में भी भाग लिया।